फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम चुनाव : टिकट के लिए फेसबुक वार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

फेसबुक पर देहरादून नगर निगम चुनाव में मेयर के टिकट को लेकर जंग तेज हो गई है। देहरादून नगर निगम इलेक्शन नाम के पेज पर जनता से कांग्रेस और भाजपा मेयर प्रत्याशी पर राय ली जा रही है। इसके लिए लोग भी बड़े उत्साह से वोटिंग कर रहे हैं। वहीं सियासी गलियारों में इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। खुद दावेदारों ने इस पोस्ट को शेयर कर इसे रोचक बना दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव को लेकर फेसबुक पर देहरादून नगर निगम इलेक्शन नाम का पेज बनाया गया है। इसके जरिए लोगों से कांग्रेस और भाजपा को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई है। इसमें शहरी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं भाजपा से मेयर पद के लिए उम्मीदवार को लेकर जंग छिड़ गई है। 21 मार्च को पेज पर डाले गए पोस्ट में लोगों से मेयर प्रत्याशी के लिए उमेश अग्रवाल और सुनील उनियाल गामा में से पसंद के दावेदार को लेकर राय मांगी गई है। इसमें काफी संख्या में लोगों ने वोट और पोस्ट शेयर किए हैं। इसी तरह कांग्रेस से सूर्यकांत धस्माना और दिनेश अग्रवाल को लेकर लोग राय दे रहे हैं। वहीं संभावित दावेदारों द्वारा इन पोस्ट को शेयर करने पर मामला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस दावेदारों को लेकर भी बड़ी संख्या में पोस्ट शेयर किए गए हैं। बहरहाल अभी मेयर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन फेसबुक के जरिये माहौल बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें