फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय क्रिकेट क्लब ने प्रेस क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय क्रिकेट क्लब ने प्रेस क्लब को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला/ब्यूरो
देहरादून।
बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रयास से सचिवालय क्रिकेट क्लब ने मैत्री मुकाबले में प्रेस क्लब की टीम को 12 रन से हरा दिया। सचिवालय के अनिल नेगी और टीएच खान ने 25-25 रन की पारी खेली।
बृहस्पतिवार को रेंजर्स कॉलेज मैदान पर सचिवालय क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाए। टीम के लिए टीएच खान और अनिल नेगी ने 25-25, विनोद बिष्ट ने 21, अशोक कठैत ने 16, दीपक जोशी और हीरा सिंह बसेड़ा ने 12-12 रन बनाए। प्रेस क्लब के अंकित सिंह ने दो, सोबन सिंह गुसांई, विजय जोशी और कौटिल्य सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी प्रेस क्लब की टीम ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। प्रवीण बहुगुणा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए। उनके रन आउट होने के बाद ठाकुर सिंह नेगी ने 21 और कौटिल्य सिंह ने 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद सचिवालय के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए और पूरी टीम को 135 रनों पर समेट दिया। सचिवालय के राकेश जोशी ने दो विकेट चटकाए। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, रवि बीएस नेगी, दरबान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें