फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजाम तक पहुंचाएंगे गैरसैंण की लड़ाई : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश के हर नागरिक को यह स्वीकार करना चाहिए कि उत्तराखंड का गठन पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए हुआ है। उस विकास का रास्ता तराई और मैदानों से होकर गुजरता है। जब पहाड़ खुशहाल होंगे, तभी मैदान भी संपन्न और व्यवस्थित होंगे। ये बातें उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने नकरौंदा के पिंडर वैली में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
उन्होंने कहा कि दल 20 मार्च को भराड़ीसैंण विधानसभा का घेराव कर गैरसैंण राजधानी की लड़ाई का बिगुल फूंकेगा। इसके लिए अंतिम लड़ाई शुरू हो चुकी है, जिसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आंदोलनकारी, बेरोजगार, छात्र एवं मातृ शक्ति राज्य बचाने की इस मुहिम में उक्रांद के साथ खड़े होकर उसे अपनी ताकत दें। तभी जनविरोधी राष्ट्रीय पार्टियों को प्रदेश से बाहर निकाला जा सकेगा। केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि बेरोजगारी और पलायन रोकने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व युवा नेता लक्ष्मीकांत भट्ट के नेतृत्व में कई युवाओं ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक उमेद सिंह फर्सवाण, संचालन केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने किया। कार्यक्रम में दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी, केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, लक्ष्मीकांत भट्ट, संदीप सिंह गुसाईं, ज्योति, रानी गुसाईं, विनोद पुंडीर, दीपक फर्सवाण, संतोष रावत, सुनील कुमार, ममता देवी, दीपक रावत, अनिल कुनियाल, राजू, मनोज नेगी, रेखा नेगी, रीना नेगी, संगीता रावत, सीता देवी, सत्यप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें