फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोड़ी बनाने को 200 युवक-युवतियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की ओर से रविवार को जोगीवाला स्थित एक फार्म हाउस में युवक-युवती के वैवाहिक रिश्तों के लिए प्रथम वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जोड़ी बनाने के लिए 200 युवक-युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। परिचय सम्मेलन को लेकर युवक-युवतियों के साथ ही अभिभावकों में भी उत्साह दिखा। जोड़ियों की जानकारी दो दिन बाद समिति के फेसबुक पेज के जरिये दी जाएगी।
वैवाहिक परिचय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिजेंद्र सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों के लोगों ने भी आवेदन किया था। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक बेटे-बेटियों के साथ पहुंचे। संचालक प्रताप सिंह बिष्ट ने युवक-युवतियों का परिचय कराया। इसके बाद अभिभावकों ने मिलकर बातचीत की। समिति अध्यक्ष सत्यदेव सिंह असवाल ने बताया कि रिश्तों में आ रही दिक्कतों को देखते हुए समिति की ओर से यह आयोजन किया गया। सम्मेलन में 200 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 80 युवती और 120 युवक हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के बाद मेल के लिए जन्मपत्रियों को पंडित के भेजा गया। असवाल ने बताया कि जितनी भी जन्मकुंडलियों का रजिस्ट्रेेशन हुआ है, इसका परिणाम दो दिन में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के फेसबुक पेज पर अपलोड किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षत्रिय उत्थान परिषद, क्षत्रिय चेतना मंच और देवभूमि क्षत्रिय कल्याण समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर अपर सचिव, मुख्यमंत्री प्रदीप सिंह रावत, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, एसएस नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट, तेजेेंद्र सिंह रावत, अतुल नेगी, दिगंबर सिंह नेगी, श्याम सिंह गुसाईं, किशन सिंह भंडारी, अर्चना बगबाड़ी आदि मौजूद रहे।
--
विदेश में भी रिश्ते करा चुकी है समिति
समिति अध्यक्ष सत्यदेव सिंह असवाल ने बताया कि समिति ने देश के साथ ही विदेशों में भी दर्जनों रिश्ते कराए हैं। उनके मुताबिक इस बार सम्मेलन में मेघालय, उत्तर प्रदेश, पंजाब के अलावा बेल्जियम आदि से भी रिश्ते पहुंचे हैं।
विज्ञापन

--
रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा समां
युवक-युवती परिचय सम्मेलन के दौरान नव दुर्गा नौरणी सांस्कृतिक एवं मांगल संस्था के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने नंदा देवी की झांकी निकाली, जिसे लोगों ने काफी सराहा। इसके अलावा बेड़ू पाको बारो मासा समेत तमाम लोकगीत प्रस्तुत किए गए, जिनका श्रोताओं ने भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें