फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और सचिवालय डेंजर्स क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सचिवालय डेंजर्स और पुलिस की टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
मंलगवार को रेंजर्स मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। नितेश राठौर ने नाबाद 79, रवि बिष्ट ने 57 और मो. सबदर ने 24 रन बनाए। वर्ल्ड बैंक के विकास रावत, विजय पयाल और सूर्य कोटनाला ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी वर्ल्ड बैंक की पूरी टीम छह विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। सूरवीर चौहान ने 72 और सूर्य कोटनाला ने 44 रन बनाए। पुलिस के अर्जुन चौहान व नितेश राठौर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमडीडीए की पूरी टीम 18.3 ओवर में 106 रनों पर ढेर हो गई। एमडीडीए के दीपक तोमर ने 27 और अभिषेक डोभाल ने 21 रन बनाए। सचिवालय डेंजर्स के राकेश जोशी ने चार, शैलेंद्र रावत ने तीन और मनोज भट्ट ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सचिवालय की टीम ने 7.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए जीत हासिल कर ली। हरीश सैनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में नाबाद 68 और वीरेंद्र रावत ने 20 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के पहले मुकाबले में राज्य कर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए। बलवंत रावत ने 41, मुकेश राणा ने 25 व बुद्धि सिंह ने 20 रन बनाए। सचिवालय लायंस के अनिल जोशी ने तीन और पवन असवाल व संदीप ने दो-दो विकेट लिए। लायंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 126 रन ही बना सके। दीपक ने 39 व विवेक ने 19 रन बनाए। राज्य कर के भानु रावत व विकास रावत ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडकुल की टीम 19.3 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। अनिल रावत ने 24 व दीपक पंडित ने 19 रन बनाए। शिक्षा मिनिस्टीरियल के सुनिल तड़ियाल ने तीन और रघुवीर बिष्ट ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सुनिल तड़ियाल ने 36, रजनीश अमोली ने 22 और पंकज रावत ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें