फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा जल संस्थान कार्यालय में प्रद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बापू नगर में पेयजल समस्या को लेकर शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में पिछले एक महीने से पेयजल समस्या है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि बापू, नगर विवेक विहार की पेयजल समस्या से विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस है। आरोप लगाया कि पेयजल लाइन से छेड़छाड़ कर कुछ क्षेत्रों में पेयजल की नियमित आपूर्ति की जा रही है। वहीं, बापू नगर की लगातार अनदेखी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करने को बाध्य होेंगे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जुयाल ने प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे में बापू नगर, विवेक विहार में पानी की समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, वरिष्ठ नेता लताफ त हुसैन, केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, ललित कुमार, विजय क्षेत्री, इमरान अहमद, विक्रम सिंह खत्री, सचिन कुमार, विमल रौतेला, रूबी खान, सरोज, लक्ष्मी देवी, उषा, रामदुलारी, रेखा, राजवती, लीला देवी, गीता, गायत्री, सविता, मंजू देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें