ब्यूरो/अमर उजाला /विकासनगर।
मकर सक्रांति का पर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गंगभेवा बावड़ी में सुबह स्नान के बाद लोगों ने उत्तरायणी सूर्य को अर्घ्य दिया और गरीबों को दान किया। वहीं घरों में खिचड़ी बनी और लोगों ने छतों पर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। इसके अलावा क्षेत्र में जगह-जगह सामूहिक खिचड़ी भोज के आयोजन हुए।
सक्रांति पर स्नान के लिए गंगभेवा बावड़ी घाट पर रविवार तड़के से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद लोगों ने सूर्योदय की बेला में गंगभेवा बावड़ी में की डुबकी लगा कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के बाद लोगों ने ब्राह्मणों को खिचड़ी, तिल, गुड़, फल दक्षिणा का दान किया। वहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई।
आर्यन सामाजिक संगठन के तत्वावधान में डाकपत्थर स्थित शिशु विद्या मंदिर नेहरू बाजार डाकपत्थर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। भोज में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी खाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी, संयोजक मनीष चतुर्वेदी, सौरभ उनियाल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
सेलाकुई में पीके अग्रवाल और लक्ष्मी अग्रवाल समेत कई लोगों की ओर से खिचड़ी बांटी गई। इस मौके पर लक्ष्मी अग्रवाल, नीलम थापा, पूनम पंवार, अनुसूईया बिष्ट, पुष्पा नौटियाल, एमएस नेगी, विजय पंवार, कमला नेगी, आनंदी नेगी, हर्ष गुप्ता, शेखर बंसल आदि लोग मौजूद रहे। जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र के महासू मंदिर हनोल, बाशिक देवता मेंद्रथ, पबासी देवता ठडियार, रायगी स्थित शेरकुड़िया देवता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद स्वरूप खिचड़ी बांटी गई। मकर सक्रांति पर्व पर सोमवार को श्री हनुमद्धाम में सूर्य देव और गायत्री मंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। दोपहर में खिचड़ी भोज का आयोजन होगा।
कॉलोनी का नामाकरण किया ; सेलाकुई। मकर सक्रांति पर विधायक सहदेव पुंडीर ने जमनपुर स्थित वार्ड में वाल्मीकि कॉलोनी का नामकरण किया। इस मौके पर प्रशांत गुसांई, अजय, देवराज, अनिल, विजय, नाथूराम, कर्म सिंह, रणजीत, शिव कुमार, सुखपाल, सुमेर चंद, रवि कुमार, सोनू, संजय, सचिन, लोकेश, सुमित, विशाल, जोगीराम, जॉनी, सानू, इंदिरा देवी, शकुंतला देवी, काजल, पूनम, बबली, तारा देवी, कमलेश, संगीता, संतोष आदि मौजूद रहे।