फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुर का वैभव लौटाने के लिए हुआ महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
विज्ञापन

लोक पंचायत की ओर से हरिपुर में यमुना नदी के तट पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने आहुतियां देकर हरिपुर का वैभव लौटाने और विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित शिव प्रसाद नौटियाल ने बताया कि पौराणिक काल में हरिपुर विख्यात नगर के रूप में स्थापित था। उन्होंने बताया कि जिस तरह गंगा नदी हरिद्वार से मैदानी इलाके में प्रवेश करती है, उसकी तरह यमुना भी हरिपुर से मैदान में प्रवेश करती है। जनजातीय क्षेत्र के लोग यमुना को गंगा नदी की तरह ही पूजते हैं। यहां देव डोलियों और उनके विभिन्न स्वरूपों को स्नान के लिए लाया जाता है। उन्होंने बताया कि हरिपुर में घाट विकसित करने, मां यमुना का मंदिर निर्माण और हरिपुर के पुराने वैभव को लौटाने के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर शिवानंद नौटियाल, श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, भीम सिंह चौहान, रानी शर्मा, विनीता जोशी, रणवीर सिंह तोमर, अक्षय नेगी, सीताराम चौहान, सुंदरलाल नौटियाल, केसर नेगी, बलबीर सिंह चौहान, शूरवीर सिंह तोमर, जयपाल सिंह चौहान, कृपा राम जोशी, प्रीतम सिंह, सुनील शर्मा, रीना, बाला चौहान, युवराज तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें