फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिट रक्तदान से बचेगी तीन की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन ने जागरूकता शिविर आयोजित किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. गौरव रतूड़ी ने युवाओं को सुरक्षित रक्तदान और रक्तदान के लाभ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नियमित रक्तदान अपनी आदत में शामिल करना चाहिए।
बुधवार को मोहब्बेवाला स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर व धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश को बदलने की ताकत रखती है। युवा अगर ठान लें तो समाज को नई ऊंचाईयों तक पहुंचा सकते हैं। रक्तदान जैसे कार्य के जरिये युवा समाज की बहुत बड़ी मदद कर सकते हैं। डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि निकाले गए रक्त की पूर्ति शरीर अगले 48 घंटों के भीतर कर लेता है। वहीं अन्य तत्वों की पूर्ति में करीब 90 दिन का समय लगता है। यही कारण है कि रक्तदान के बीच तीन माह का अंतराल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 से 60 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल में सुरक्षित रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट रक्त तीन अलग-अलग लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे आरबीसी, प्लेटलेट्स और फ्रेश फ्रोजन प्लाजमा अलग किया जाता है। उन्होंने 14 जनवरी को चंद्रबनी स्थित ग्लेक्शियन इंटरनेशल स्कूल में आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर मोहित शर्मा, बबलू, उमेश राठौर, अरुण कुमार, रमेश मराठा, सुमित, नरेंद्र मेहता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें