फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बावजूद अवैध खनन करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नाव घाट क्षेत्र में छापा मार कर अवैध खनन से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल एसएस नेगी की अगुवाई में सोमवार सुबह नाव घाट पर छापा मारा गया था। जहां कई वाहन नदी में उतरे हुए थे। पुलिस को देख वहां अफरातफरी मच गई। अधिकांश वाहन नदी पार कर यमुना की सीमा में भाग खड़े हुए। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान विजय कुमार पुत्र सतीश निवासी ग्राम भीमावाला, नावघाट थाना विकासनगर के रूप में हुई है। बता दें कि इससे पहले बीते शनिवार को कोतवाली और हिमाचल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन से लदी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया था। तब भी कोतवाली पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार किया था। कोतवाल ने बताया कि कार्रवाई होने पर अवैध खनन करने वाले अक्सर हिमाचल की सीमा में भाग जाते हैं। इसके चलते फिर से हिमाचल पुलिस का सहयोग लेकर छापेमारी की जाएगी। उधर, हरबर्टपुर चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने ढालीपुर क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। हालांकि ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें