फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता से जांचा बच्चों का चुनाव ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय चुनाव ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सभी 13 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागी टीमों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सौजन्या, राज्य नोडल अफसर (स्वीप) कौशल्या बंधु, प्रधानाचार्या कुसमरानी नैथानी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने संयुक्त रूप से किया। मस्तू दास ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं में निर्वाचन प्रणाली और प्रक्रिया को लेकर जानकारी बढ़ाने का प्रयास किया गया है। छात्र-छात्राओं से चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सवाल पूछे गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भविष्य के वोटरों को चुनाव प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों से चुनाव संबंधी प्रश्न पूछे गए। अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सौजन्या ने बताया कि विजेता टीम दिल्ली में आयोजित होने वाले जोनल राउंड में हिस्सा लेगी। इस अवसर पर डा. रेनू सक्सेना, अरविंद कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह रावत, हरीश चंद्र सिंह रावत, विनोद कुमार, रामकृष्ण उनियाल, सुनील कुमार निगम, वंदना थलेड़ी, दिनेश प्रसाद डंगवाल, बसंत सिंह रावत, नरेंद्र प्रसाद देवली, भारत सिंह रावत, हिमांशु नेगी समेत अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें