फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिकअप की टक्कर से कांवड़िए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

गुरुग्राम से बाइक से हरिद्वार जा रहे दो कांवड़ियों को महेंद्रा पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह बजे पवन कुमार (19 वर्ष, सिलोकरा साउथ, सिटीगन, गुरुग्राम, गुड़गांव) और साजन एक बाइक से कुछ अन्य साथियों के साथ गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक बहादराबाद थाने की शांतरशाह पुलिस चौकी के पास पहुंची सामने से आ रही एक महेंद्रा पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पीछे-पीछे बाइक से आ रहे इनके साथियों ने 108 की मदद से पवन और साजन को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। बहादराबाद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। सूचना पर ग्रुरुग्राम से परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने बहादराबाद पुलिस को आरोपी फरार चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। घायल साजन को सिविल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें