फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित युवती को कोर्ट में किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

जबरन देह व्यापार कराए जाने की पीड़ित युवती को पुलिस ने शक्रुवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां पीड़िता ने निष्काशित भाजपा नेत्री हेमा रावल के खिलाफ बयान दिये। साथ ही बताया कि वह कैसे इस गिरोह चुंगल में फंसी।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तीन दिन पहले प्रेमनगर स्थित एक मकान में छापा मारकर दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया था। इन चारो को सैक्स रैकेट संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से पुलिस ने एक युवती को भी बरामद कर लिया था। जिससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पडताल के दौरान पुलिस को पता चला था कि सैक्स रैकेट का संचालन भाजपा से निष्काशित नेत्री हेमा रावल कर रही थी। तभी से पुलिस आरोपी हेमा रावल की तलाश करने में जुटी है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि गिरोह के कब्जे से बरामद युवती को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसके 164 के तहत बयान दर्ज किए गए। पीड़ित युवती ने कोर्ट के समक्ष बताया कि हेमा रावल ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने से बुलाया था। बाद में उसे देह व्यापार के धंधे में डालने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा का कहना है कि आरोपी हेमा रावल की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें