फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से खोला ठेका, ग्रामीण भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर।
विज्ञापन

एक माह पहले महिलाओं की ओर से फूंके गए शराब के ठेके को फिर से गांव में खोल देने से ग्रामीणों का पारा फिर चढ़ गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भेजकर ठेका हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डाडा पट्टी एवं माजरा फरकपुर के ग्रामीण ग्राम प्रधान सेठपाल सैनी के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां सभी ने एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल के नाम तहसीलदार अबरार हुसैन को ज्ञापन देकर बताया कि करीब एक माह पहले गांव में ठेका खोल दिया था, लेकिन इसे गुस्साई महिलाओं ने फूंक दिया था। 20 दिन तक सब कुछ शांत चलता रहा, लेकिन अब एक सप्ताह पहले फिर गांव में ठेका खोल दिया। तब से शराबी महिलाओं एवं युवतियों को परेशान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन में प्रशासन को चेतावनी दी यदि ठेका जल्द नहीं हटाया तो वह फिर स्वयं इसे हटा देंगे। ज्ञापन देने वालों में नीरज, जगदीश, नरेंद्र, शिवा लाल, अक्षय कुमार, अंकित कुमार, कुशलपाल, विनोद कुमार, बबली, रणजीत, सुमित्रा, प्रमोद, परविंदर, सुदेश, संजय कुमार, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें