उत्तराखंड के किच्छा में ऐसी शादी देखने को मिली, जिसमें 13 साल की दुल्हन और 45 साल का दूल्हा फेरे लेने वाले थे।
यहां राघव नगर में एक नाबालिग के साथ पंजाब निवासी 45 साल का दूल्हा शादी करने पहुंचा। दोनों की शादी होने से पहले ही इस बात की खबर एक स्थानीय एनजीओ को लग गई।
एनजीओ ने पुलिस को सूचना दी और इस शादी को रुकवा दिया और बारात को वापस खदेड़ दिया।