फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक दिन में डेंगू के 13 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और मौसम में बदलाव के चलते डेंगू और बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिले में डेंगू के 13 नए मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस साल एक दिन में मिले यह सबसे अधिक मरीज हैं। इसके साथ ही अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 148 हो गई है। इसमें 119 मरीज ठीक हो चुके हैं और 29 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 507 मरीजों के सैंपल लिए गए थे, इसमें 13 डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इन 13 मरीजों में चार मरीज बंजारावाला, दो-दो मरीज धर्मपुर, डोईवाला, पटेल नगर और एक-एक मरीज चंदन नगर, खुरबुरा, मोहबेवाला में मिले हैं। इन सभी एरिया को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। अबतक सबसे अधिक 14 मरीज धर्मपुर में मिले हैं। इसके अलावा अजबपुर कला, रेस कोर्स, जीएसएस रोड, सिंगल मंडी, पटेल नगर, बंजारावाला, देहराखास, कार्गी, त्यागी रोड, आढ़त बाजार और मोथरोवाला में मरीज मिल चुके हैं। इन सभी एरिया में डेंगू के नए मरीज खोजे जा रहे हैं। इसके अलावा फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें