फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बिरंगे रंगों में रंगा दून का बाजार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देेहरादून। होली के लिए पूरा बाजार रंग-बिरंगे रंगों में रंग गया है। शहर की हर गली और मोहल्ले की दुकानों में रंगों की भरमार है। इसके अलावा मार्केट में राफेल और अभिनंदन वाली पिचकारियों की भी खूब मांग है। कई दुकानदारों ने बताया कि उन्हें आभास ही नहीं था कि इन पिचकारियों की इतनी मांग रहेगी। इधर, चेहरे और आंखों को रंगों से बचाने के लिए बाजार में कई तरह के चश्मे और मुखौटों की भी जमकर बिक्री हो रही है। दिल और गिटार की आकृति के चश्मे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

भैया! विराट कोहली वाली पिचकारी देना
मार्केंट में राफेल और अभिनंदन वाली पिचकारियां समाप्त हो जाने के बाद बच्चे क्रिकेटर विराट कोहली वाली पिचकारियां पसंद कर रहे हैं। पलटन बाजार में मौजूद गणेश, सुमेर तोमर और रणजीत सिंह ने बताया कि उनके बच्चों ने होली पर कोहली वाली पिचकारी खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 से 700 रुपये प्रतिकिलो बिक रही गुझिया
होली पर गुझिया खूब पसंद की जाती है। इसी को देखते हुए बाजार में खोवे, मावे, हरे चने, शुगर फ्री समेत कई तरह की गुझिया उपलब्ध है। डालडा एवं रिफाइंड में तली गुझिया 300 से 400 रुपये प्रति किलो और देशी घी में बनी गुझिया 550 से लेकर 700 रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है। जबकि आलू के चिप्स और पापड़ 200 से 240 रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें