फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों की तैनाती

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
देहरादून। लोकसभा चुनाव के दौरा राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसके लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही 100 से अधिक विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव गिरीश गुणवंत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सहायक नोडल अधिकारी होंगे। प्रत्याशियों व पार्टियों के चुनावी खर्च पर निगरानी के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा 30 उड़नदस्तों का गठन किया गया है जिसके जरिये प्रत्याशियों के खर्च के साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन पर भी नजर रखी जाएगी। वहीं 54 चैकपोस्ट बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मुरुगेशन ने बताया कि इनके अलावा 30 वीडियो सर्विलांस टीमों (वीएसटी) का भी गठन किया गया है। जो पूरे जिले में भ्रमण कर प्रत्याशियोें के खर्च व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की वीडियोग्राफी कर जिला प्रशासन को मुहैया कराएंगी। साथ ही 10 स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) का गठन किया है जो वीडियो सर्विलांस टीम की ओर से मुहैया कराए गए वीडियो का अध्ययन कर यह सुनिश्चित करेंगी कि आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है या नही? उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अभियान चलाकर 72 घंटे के भीतर यह सुनिश्चित कराएं कि कही पर भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो रहा है।

‘सी विजिल’ एप के जरिये आयोग को दें जानकारी
जिलाधिकारी मुरुगेशन ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी ‘सी विजिल’ एप के जरिये सीधे निर्वाचन आयोग को दी जा सकती है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति को एंड्रायड मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाकर ‘सी विजिल’ एप डाउनलोड करना होगा। जिसके लिए फोटोग्राफ व अन्य जानकारी आयोग को भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें