फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम के गुर सिखाएं जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम के गुर सिखाए जाएंगे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही जोनल व सेक्टर अधिकारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें ‘ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम’ के गुर सिखाए जाएंगे। जिसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान चुनाव अधिकारियों को सुविधा पोर्टल, सी विजिल, पोल डे मॉनीटरिंग सिस्टम, एनजीएसपी पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग प्रतिबद्ध है। इसी के तहत निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम से रूबरू कराया जाएगा, जिसके लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से नगर निगम टाउनहाल में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा निर्वाचन से जुड़े तमाम अधिकारी और कर्मचारी हिस्सा लेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मुरुगेशन का कहना है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियोें के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें