फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज, विवि के गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज, विवि के गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़ा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ाने वाले गेस्ट टीचरों का मानदेय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। देशभर के केंद्रीय संस्थानों में यह आदेश लागू हो गया है जो कि भविष्य में उत्तराखंड सरकार के अधीन आने वाले शिक्षण संस्थानों में भी लागू होगा। फिलहाल यह आदेश गढ़वाल विवि में लागू होगा।
यूजीसी के आदेशों के मुताबिक, अब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में पढ़ाने वाले गेस्ट लेक्चरर को प्रति लेक्चर 1500 रुपये मिलेंगे। इसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये तय की गई है। यूजीसी ने यह भी कहा है कि रिटायर हो चुके टीचर बतौर गेस्ट टीचर भी अपनी सेवाएं दे सकते हैं। इस योजना का लाभ देने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में एक कमेटी का गठन करना होगा। यह समिति नियमानुसार गेस्ट फैकल्टी का चयन करेगी। यूजीसी ने यह भी कहा है कि गेस्ट फैकल्टी की संख्या कुल स्वीकृत पदों का 20 प्रतिशत तक ही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में वर्तमान में तीन तरह के गेस्ट टीचर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें करीब 800 गेस्ट टीचर तो ऐसे हैं, जिन्हें प्रतिमाह 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा हाल ही में सरकार ने 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से गेस्ट टीचर की भर्ती भी की है। साथ ही गढ़वाल विवि के कुछ शिक्षकों को कांट्रेक्ट पर रखा गया है, जिन्हें प्रतिमाह 35 हजार रुपये वेतन दिया जाता है। यूजीसी का यह आदेश सभी केंद्रीय संस्थानों में लागू हो गया है। अब राज्यों में लागू करने की प्रक्रिया चलेगी। उत्तराखंड सरकार भी जल्द ही इस बाबत फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें