फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी किताबों से बेहतर कोई दोस्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

धाद साहित्य एकांश ने ‘सुनो कहानी पढ़ो कहानी’ कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों से अच्छी किताबें पढ़ने का आह्वान किया। इसके अलावा ‘एक कोना कक्षा का’ अभियान के तहत वक्ताओं ने बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कथाकार मुकेश नौटियाल ने बच्चों को अपने बाल कथा संग्रह इकतारा बोले की कहानियां सुनाईं। उन्होंने कहा कि अच्छा लिखने के लिए अच्छा पढ़ना बेहद जरूरी है। अच्छी पुस्तकें पढ़ने से हमारा शब्दकोष मजबूत होता है। साथ ही रचनात्मकता भी बढ़ती है। सीमैट के विभागाध्यक्ष एसबी जोशी ने कहा कि अच्छी किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। धाद की इस मुहिम से बच्चे किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नर्मदा राणा, साहित्य एकांश की अध्यक्ष कल्पना बहुगुणा और सचिव मंजू काला, धाद के केंद्रीय सचिव तन्मय ममगाईं, नर्वदा राणा, अंजली नौटियाल, सीमा दानू, दीप्ति रावत, लता जोशी, मंगला पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें