फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरव के दोहरे शतक से सुपरनोवा ने 441 रनों से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आरव महाजन के नाबाद 236 और उदित के 114 रनों की मदद से सुपरनोवा क्रिकेट एकेडमी ने आरआर पाल एकेडमी को 441 रनों के विशाल अंतर से हराकर मुकाबला जीत लिया। सुपरनोवा के विशाल 482 रनों के स्कोर को हासिल करने में आरआर पाल की पूरी टीम महज 41 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

दून क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे अंडर-14 स्व. वीसी जैन क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सुपरनोवा क्रिकेट एकेडमी और आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट पर 482 रन बनाए। आरव ने 236 रनों की शानदार पारी खेली। आरव ने 37 चौके लगाए। वहीं, उदित ने 114 रनों की पारी में 17 चौके जड़े। इसके अलावा रक्षित ने 59 रन व अंश ने दो रनों का योगदान दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर पाल की पूरी टीम केवल 41 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 441 रनों से हार गई। टीम के लिए वासु ने 10 रन बनाए, 18 रन अतिरिक्त के रूप में आए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें