फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशक्ति सम्मेलन के लिए किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के दो फरवरी को परेड मैदान में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की सफलता के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ ही कई विधायक भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह त्रिशक्ति सम्मेलन के साथ ही मुख्यमंत्री, लोकसभा चुनाव संचालन समिति व मंत्रियों-विधायकों एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वह आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर चर्चा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता इसके लिए अभी से मेहनत कर रहे हैं। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ परेड मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, ज्योति गैरोला, कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, मसूरी विधायक गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, शादाब शम्स, संजीव वर्मा, पुनीत मित्तल, आदित्य कुमार, मधु भट्ट, महानगर उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, राजेंद्र ढिल्लों, आदित्य चौहान, अनिल डबराल, राजीव उनियाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें