ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
परेड ग्राउंड और पवेलियन मैदान पर चल रही खेल महाकुंभ की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में रविवार को हैंडबाल और ताइक्वांडो स्पर्धा के मुकाबले हुए। हैंडबाल प्रतियोगिता में केवी ओएनजीसी ने एसपीएस को 9-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं ताइक्वांडो में बालिकाओं ने जमकर पंच लगाए।
हैंडबाल अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब केवी ओएनजीसी ने अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में एमकेपी ने एसपीएस को 7-6 को हराया। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में नेहरूग्राम ने बुल्स क्लब को 14-11 से पराजित किया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में वीरपुर ब्वायज ने एसएलवी को 7-4 से पराजित कर दिया।
ताइक्वांडो अंडर-14 बालिका वर्ग की 18-20 किलो भार वर्ग प्रतियागिता में तान्या ध्यानी ने पहला, सिद्धिका ने दूसरा व आकृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 20-24 किलो भार वर्ग में अनुष्का रावत ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा और माही रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 24-26 किलो भार वर्ग में शिवांगी पहले, मनस्वी दूसरे व अंजलि और समीक्षा तीसरे स्थान पर रही। 29-32 किलो भार वर्ग में काव्या पहले, अनुष्का दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रहीं।