फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन एक्शन में दिखे पालिकाध्यक्ष, अवैध निर्माणकारियों में मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ही दिन पालिकाध्यक्ष ने दिखाया सख्त रुख
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका अध्यक्ष पद की कमान संभालते ही अनुज गुप्ता ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने पहले ही दिन सोमवार को पालिका की भूमि पर अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। अतिक्रमण पर शुरू हुई कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचे ही देहरादून मार्ग पर झील क्षेत्र में बढ़ रहे अतिक्रमण को ध्वस्त करने के आदेश दे डाले। इस कड़े फैसले से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। पालिकाध्यक्ष के आदेश पर कर पर्यवेक्षक महावीर भंडारी के नेतृत्व में पालिकाकर्मियों की टीम पुलिस के साथ झील के पास पहुंची। जहां पालिका की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण का चिन्हीकरण कर उसे ध्वस्त करने का काम शुरू किया गया। भंडारी ने बताया कि शेष ध्वस्तीकरण मंगलवार को किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें