फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर छात्राओं ने किया एड्स के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एड्स दिवस के अवसर पर स्वयं संस्था की ओर से शनिवार को फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के जरिये छात्राओं ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा छात्राओं ने पोस्टर और रंगोली के माध्यम से एड्स के प्रभाव और बचाव से संबंधित संदेश दिए।
विज्ञापन

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम रानी ने कहा कि जागरूकता से ही एड्स से बचाव संभव है। इसके अलावा कॉलेज में आयोजित परिचर्चा में एड्स जागरूकता अभियान की प्रभारी आभा गोयल और संस्था की उपाध्यक्ष मंजू सक्सेना ने एड्स से संबंधित जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी मैठाणी ने पहला और हेमा थापा ने दूसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में अनुषा गुप्ता पहले, कंचन दूसरे और प्रीती तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर मीनू गुप्ता, नेहा, सुजाता, कौशल्या, दिनेश चंद्र जोशी, इंदु चावला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें