फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय खाय से सूर्य उपासना पर्व का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाय खाय से सूर्य उपासना पर्व का शुभारंभ
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सूर्य उपासना के पर्व छठ शुभारंभ रविवार को नहाय खाय से हुआ। इस मौके पर बिहारी महासभा के सचिव ने बताया कि महासभा की ओर से सात स्थानों पर छठ कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। टपकेश्वर, प्रेमनगर, चंद्रबनी, रायपुर मालदेवता नहर, रिस्पना व दीपनगर में बिहारी महासभा की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। व्रत रखने वालोें को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए महासभा की ओर से कुछ लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। टपकेश्वर मंदिर में यह जिम्मेदारी ललन सिंह और रीतेश कुमार के साथ सुरेंद्र अग्रवाल को दी गई है। चंद्रबनी में विनय यादव, गणेश साहनी, सुरेश ठाकुर और बलराम सिंह स्थानीय लोगों के साथ व्यवस्था देखेंगे। प्रेमनगर में शंकर दास, विनय पाल, मनोज साहनी, व्यवस्था देखेंगे। मालदेवता में शंभु सिंह, राजकुमार आदि को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं छह पर्व पर बिहारी महासभा की ओर से चलाए गए विशेष सफाई अभियान में सुलभ इंटरनेशनल ने हिस्सा लिया। सुलभ इंटरनेशनल के एक दर्जन से अधिक लोगों ने सुबह आठ बजे से ही सफाई की। सुलभ इंटरनेशनल के उत्तराखंड प्रभारी सतीश चंद्र पटेल ने घाट की सफाई में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग भी पर्व में शामिल
छह पर्व बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से मनाया जाता है, इनके अलावा देशभर में रह रहे वहां के लोग इस पर्व को मनाते हैं। दून में रह रहे वहां के परिवार तो छठ पर्व मना ही रहे हैं, साथ ही कुछ स्थानीय लोग भी इसमें भागीदारी कर रहे हैं। बिहारी महासभा के अध्यक्ष सतेेंद्र सिंह, सचिव चंदन कुमार झा, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार, संयोजक ललन सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, विनय कुमार, गणेश साहनी, डॉक्टर रंजन कुमार, डीके सिंह, डॉ. रामविनय, अमरेंद्र कुमार, आलोक सिन्हा, रघु, धर्मेंद्र कुमार, सुनील झा, अशोक कुमार, एसके सिन्हा, विद्याभूषण सिंह जैसे लोगों का कहना है कि पर्व में स्थानीय लोगों का जुड़ना यह साबित करता है कि आस्था का यह पर्व क्षेत्रवाद और जातिवाद से परे है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें