फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी मैच में आज भिड़ेंगे मणिपुर और उतराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी मैच में आज भिड़ेंगे मणिपुर और उत्तराखंड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रणजी ट्रॉफी में टीम उत्तराखंड का दूसरा मुकाबला सोमवार को मणिपुर से होगा। रविवार को अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इसी मैदान पर मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। उत्तराखंड की टीम पहले मुकाबले में बिहार की टीम को हरा चुकी है।
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में पहली बार बीसीसीआई से संबद्ध टूर्नामेंट होने जा रहा है। इसके लिए रविवार को उत्तराखंड की टीम ने इंडोर स्टेडियम व बाद में मुख्य मैदान पर अभ्यास किया। वहीं, मणिपुर टीम ने मैदान में नेट लगाकर अभ्यास किया। दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। मणिपुर टीम की बात करें तो वह पूरी तरह अपने कप्तान और स्टार बल्लेबाज यशपाल सिंह पर निर्भर है। यशपाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे। आईपीएल और सर्विसेज के लिए लंबे समय तक खेलने वाले यशपाल की अगुवाई में मणिपुर टीम अभी तक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर उत्तराखंड की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी और पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है। टीम के ओपनर करणवीर कौशल बेहतरीन फॉर्म में हैं। इसके अलावा विनीत सक्सेना, वैभव पंवार, सौरभ रावत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में उत्तराखंड की दीपक धपोला पहले ही मुकाबले में नौ विकेट चटका चुके हैं। सनी राणा, धनराज शर्मा, मलोलन रंगराजन से भी टीम को खासी उम्मीदें हैं।
---
तेज गेंदबाजों को मिलेगा फायदा
क्रिकेट विशेषज्ञों के मुताबिबक पिच पहले दो दिन तेज गेंदबाजों को लाभ पहुंचाएगी। वहीं, इसके बाद पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा।
--
15 सदस्यीय टीम मणिपुर
यशपाल सिंह (कप्तान), के नर्सिंग, एस जयंत सिंह, के होमेंद्रो मेइताई, के केनेडी सिंह, के शशिकांता सिंह, पी प्रफुल्लमणि सिंह, बॉनी सिंह, के प्रियोजित सिंह, के विश्वोर्जीत सिंह, किशन सिंह, लखन अर्जुन रावत, रेक्स सिंह, अमनदीप जायसवाल, सुल्तान करीन। इसके अलावा बसंता टीम मैनेजर, शिव सुंदर दास कोच, मनीष झा ट्रेनर और डॉ. पवन कुमार फिजियो होंगे।
विज्ञापन

--
15 सदस्यीय टीम उत्तराखंड
रजत भाटिया (कप्तान), विनीत सक्सेना, करणवीर कौशल, वैभव सिंह पंवार, वैभव भट्ट, सौरभ रावत (विकेटकीपर), मलोलन रंगराजन, मयंक मिश्रा, शिवम खुराना, सनी कश्यप, गिरीश रतूड़ी, कार्तिक जोशी, दीपक धपोला, सनी राणा और धनराज शर्मा। भास्कर पिल्लई कोच, डैनी परेरा फिजियो, प्रशांत पुजारा ट्रेनर और दीपक मेहरा टीम मैनेजर होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें