फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीना बिष्ट कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमननगर वार्ड से तीन बार कांग्रेस से पार्षद रहीं बीना बिष्ट शनिवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हेें कैंट विधायक हरबंस कपूर और महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने पार्टी में शामिल कराया। इससे पहले उन्होंने नगर निगम पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में बीना बिष्ट ने मीडिया से कहा कि उन्हें क्षेत्र का विकास चाहिए। इसके चलते उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात कही। इस मौके पर राजीव उनियाल, राजेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें