फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में होगी राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप औली में दिसंबर-जनवरी में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
यह जानकारी नेहरू कॉलोनी स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित एसोसिएशन की क्रियान्वन समिति की बैठक में एसपी चमोली ने दी। एसपी चमोली ने बताया कि इस संबंध में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की है। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर-जनवरी में प्रतियोगिता कराने के लिए नवंबर से ही स्नो मेकिंग मशीनों को चालू करने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा बैठक में औली के अतिरिक्त अन्य जिलों में उपलब्ध स्की स्लोप का सर्वेक्षण कर वहां सुविधाएं विकसित करने पर सहमति बनी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में होंगे चुनाव
एसोसिएशन स्पोर्ट्स कोड लागू करते हुए दिसंबर में नई कार्यकारिणी का गठन करेगी। बैठक में हर्षमणि व्यास को विंटर गेम्स फेडरेशन का महामंत्री और लक्ष्मण सिंह मेहता को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें