फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं और हिमाचल ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं और हिमाचल ने जीते मुकाबले
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
प्रथम स्व. मयवंती बत्ता स्मृति अखिल भारतीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश और कुमाऊं की टीमों ने शानदार जीत हासिल की। हिमाचल ने दिल्ली को 52 और कुमाऊं ने गोवा को 32 रनों से शिकस्त देकर पूरे अंक हासिल किए।
कासिगा स्कूल के मैदान में बृहस्पतिवार को पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 164 रन बनाए। रेखा ने 34 गेंदों में नाबाद 55, नेहा ने 20 और सौम्या ने 18 रनों की पारी खेली। दिल्ली की संगीता और पूजा ने दो-दो विकेट चटकाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 112 रन ही बना सकी। पूजा ने सबसे ज्यादा 31, मोहिनी ने 30 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की मीनू भाटिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुमाऊं की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 137 रन बनाए। श्वेता वर्मा ने 25 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली। अंकिता ने 32 और नेहा मेहता ने 18 रन बनाए। गोवा की उत्कर्ष, सुमन, मनीषा और सरिता ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में खेलने उतरी गोवा की टीम 15.3 ओवर में 105 रन पर ही आउट हो गई। निशा ने 32 और अनु ने 12 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सकी। कुमाऊं की तारा बिष्ट ने तीन, मेघा सैनी ने दो और ऋतिका व नेहा मेहता ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें