फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी न मिलने पर छुट्टी पर गए छह इंजीनियर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी न मिलने पर छुट्टी पर गए छह इंजीनियर्स
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पेयजल निगम के अध्यक्ष को महंगी कार गिफ्ट करने और कार न मिलने से मुख्यालय में कार्यरत अभियंताओं में रोष है। मामला इस कदर बढ़ गया है कि गाड़ी न मिलने पर छह अधिशासी अभियंता सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इंजीनियर्स का कहना है कि जब तक उन्हें गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी तब तक कार्य नहीं करेंगे। वहीं अधिशासी अभियंताओं ने चीफ इंजीनियर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पेयजल निगम के एमडी भजन सिंह ने नियमों को ताक पर रखकर निगम के अध्यक्ष के लिए अधिष्ठान मद से 19.78 लाख रुपये की कार खरीद कर गिफ्ट की। अमर उजाला ने छह अप्रैल के अंक में इस मामले का खुलासा किया था। जबकि दस मार्च-2016 के शासनादेश के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, डीजीपी और प्रमुख वन संरक्षक के लिए भी अधिकतम 15 लाख रुपये कीमत की ही कार खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

इससे मुख्यालय में कार्यरत अधिशासी अभियंताओं में रोष है। उनका कहना है कि एक तरफ मितव्यता की बात कही जाती है। दूसरी तरफ अध्यक्ष को पौने 20 लाख की कार खरीद कर दी जा रही है। इस मामले को लेकर असंतोष इस कदर बढ़ गया है कि निगम की ओर से वाहन की व्यवस्था किए तक छह अधिशासी अभियंता सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी को अलग-अलग वाहन उपलब्ध नहीं होते तब तक वे कार्य पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अभियंताओं को पूल पर वाहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जोकि गलत है। मुख्यालय में वाहन खरीद के लिए जारी शासनादेश का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में चीफ इंजीनियर वीसी पुरोहित से कई बार वार्ता कर मांग की, लेकिन उनकी लापरवाही के चलते अधिशासी अभियंताओं की मांग पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन


-------------------
ये अधिशासी अभियंता हैं अवकाश पर
दीपक मलिक, प्रणय पुरोहित, नमिता त्रिपाठी, सुमित आनंद, ओपी सिंह और मुज्ज्मिल हसन।
--------
ये योजनाएं हो रही हैं प्रभावित
- पौड़ी की वेदीखाल पंपिग योजना, सवदर खाल योजना
- चंबा कि आनंद चौक पंपिंग योजना
- गंगोली की गुआसा कोड पंपिंग योजना
----

कोट :
नियमों के अनुसार सभी अधिशासी अभियंताओं को गाड़ी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। एमडी ने अध्यक्ष को तो महंगी गाड़ी गिफ्ट कर दी, लेकिन अधिशासी अभियंताओं की मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अवकाश पर गए अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो सभी अधिशासी अभियंता कार्य बहिष्कार करेंगे।
- प्रवीण कुमार राय, अध्यक्ष, अधिशासी अभियंता एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें