ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सरकार से छूट मिलने के बाद निजी मेडिकल कॉलेजों ने पीजी दाखिलों के लिए शुल्क का चार्ट जारी कर दिया है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल पीजी सीटों पर दाखिले के लिए 30 लाख रुपये तक शुल्क कर दिया गया है जबकि गत वर्ष तक यह सरकारी नियंत्रण में दस लाख रुपये तक था।
..................................................
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का कोर्सवार शुल्क
एमडी रेडियोडाइग्नोसिस, एमएस ऑर्थोपेडिक्स, एमएस ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनोकॉलोजी : 30 लाख रुपये
एमडी जनरल मेडिसिन, एमडी पीडियाट्रिक्स : 28 लाख रुपये
एमएस जनरल सर्जरी, डिप्लोमा इन ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनोकॉलोजी, डिप्लोमा इन मेडिकल रेडियोडाइग्नोसिस : 25 लाख रुपये
एमएस ऑप्थालमोलॉजी : 24 लाख रुपये
एमडी डर्माटोलॉजी, वेनेरियोलॉजी एंड लैप्रोसी : 22 लाख रुपये
एमएस ऑटोरिनोलारिंगोलॉजी, एमडी सिचियाट्री, एमडी टीबी आदि : 20 लाख रुपये
एमडी एनेस्थिसियोलॉजी : 18 लाख रुपये
एमडी रेडियो थेरेपी : 15 लाख रुपये
एमडी पैथोलॉजी . 10 लाख रुपये
एमडी माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन : छह लाख रुपये
एमडी एनाटमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री : पांच लाख रुपये
(इसके अलावा एक लाख रुपये एडमिशन फीस, तीन लाख रुपये सिक्योरिटी अमाउंट, 1.20 लाख रुपये हॉस्टल फीस, एक हजार रुपये एनरोलमेंट फीस, 1500 रुपये वैक्सीनेशन फीस, 25 हजार रुपये एग्जाम फीस व मेस चार्ज देय होगा।)
.................................................................
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून का कोर्सवार शुल्क
एमडी रेडियोडाइग्नोसिस, एमएस ऑर्थोपेडिक्स, एमएस ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनोकॉलोजी : 29,22,000 रुपये
एमडी डर्माटोलॉजी, वेनेरियोलॉजी एंड लैप्रोसी, जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स : 28,25,000 रुपये
एमएस जनरल सर्जरी, एमएस ऑप्थालमोलॉजी : 26 लाख रुपये
एमएस ऑटोरिनोलारिंगोलॉजी, एमडी सिचियाट्री, एमडी टीबी आदि : 23 लाख रुपये
एमडी एनेस्थिसियोलॉजी : 20 लाख रुपये
एमडी पैथोलॉजी : 12 लाख रुपये
एमडी फार्माकोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन : 8 लाख रुपये
एमडी माइक्रोबायोलॉजी, एनाटमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री : 6 लाख रुपये
(इसके अलावा एक लाख रुपये एडमिशन फीस, डेढ़ लाख रुपये हॉस्टल फीस, 20 हजार रुपये एनरोलमेंट फीस, 1.20 लाख मेस चार्ज, मेडिकल एग्जाम के 5000 रुपये और सिक्योरिटी फीस के दो लाख रुपये देय होंगे।)