ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
भारतीय डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के तहत सूबे में अव्वल रहने वाले 36 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जीपीओ स्थित उत्तराखंड डाक सर्किल कार्यालय के सभागार में उन्हें मंगलवार को चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने पुरस्कृत किया।
चीफ पोस्ट मास्टर जनरल विनय कुमार तिवारी ने बताया कि पुरस्कृत छात्रों के डाक विभाग हर महीने 500 रुपये छात्रवृत्ति देगा। कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों को डाक टिकटों के संग्रह आदि को लेकर जागरूक करना है। बता दें कि दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना तीन नवंबर 2017 को शुरू की गई थी। जिसमें कक्षा छह से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड डाक परिमंडलों से कुल 102 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 36 छात्रों को चुना गया। इस दौरान प्रवर अधीक्षक डाकघर एमसी पांडे, सहायक निदेशक व्यवसायिक विकास एचएस नेगी, ललित जोशी, सीनियर पोस्टमास्टर जेपी सेमवाल, जीएम तनेजा, आदि मौजूद रहे।