फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटन बाजार : वाहनों की नो एंट्री पर क्या है आपका विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

यातायात निदेशालय के निदेशक केवल खुराना ने पलटन बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। इस बार प्लान लागू करने से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे हैं, ताकि आम जनमानस को इस मुहिम से जोड़ा जा सके। निदेशक केवल खुराना ने कहा कि निजी वाहनाें के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद ग्राहकों के लिए बाजार क्षेत्र में ई रिक्शा की फ्री सवारी कराई जाएगी। ट्राली और व्हील चेयर जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
पलटन बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करने और वाहनों को प्रवेश बंद कराना लंबे समय से पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती रहा है। एसएसपी रहते केवल खुराना ने पलटन बाजार में वाहनोें पर रोक लगा दी थी, जिससे काफी हंगामा हुआ था। एक व्यापारी को हार्ट अटैक होने के बाद व्यापारियों ने इसे मुद्दा बना लिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को व्यापारियों के बीच पहुंचकर बाजार में वाहनों के आवागमन पर लगी रोक को हटा दिया था। विरोध की आशंका के चलते हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में भी पलटन बाजार की दशा नहीं बदल सकी।
विज्ञापन

यातायात निदेशालय के डीआईजी बनने के बाद केवल खुराना ने नए सिरे से पलटन बाजार की व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू की है। उनका कहना है कि अतिक्रमण और वाहनों की आवाजाही से बाजार अव्यवस्थित है। पैदल चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ती है। मनचले और जेबकतरे भी भीड़ का फायदा उठाकर छेड़छाड़ और पर्स उड़ाते हैं। पलटन बाजार की व्यवस्था में सुधार को प्लान लागू करने से पहले यातायात निदेशक केवल खुराना ने सोशल मीडिया के माध्यम से सुझाव मांगे हैं। अधिकतर लोगों ने कहा कि बाजार में भीड़ को देखते हुए वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होना जरूरी हो गया है। कमेंट और लाइक करने के साथ ही सैकड़ों लोगों ने पोस्ट को शेयर किया है।
विज्ञापन

निदेशक खुराना ने कहा कि वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित होने के बाद ग्राहकों के लिए बाजार में ई रिक्शा सुविधा दी जाएगी। दो ई रिक्शों को बाजार में चलाया जाएगा। बुजुर्गों और दिव्यांगों को फ्री में व्हील चेयर और ट्राली की सुविधा के अलावा बैठने के लिए बेंच और बाजार क्षेत्र से पहले निजी वाहनों को खड़े करने के लिए एमडीडीए की फ्री पार्किंग सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें