ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट ‘डाबर आंवला मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस’ पॉवर्ड बाय कैच साल्ट्स एंड स्पाइसेज व होंडा की खोज शुरू हो रही है। हर साल की तरह इस साल भी इस कॉन्टेस्ट को लेकर युवतियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
अमर उजाला संपूर्ण गर्व के साथ ‘डाबर आंवला मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस’ की मेजबानी कर रहा है। यह आम सौंदर्य प्रतियोगिता जैसी नहीं है, जो केवल शीर्ष पर पहुंचने की होड़ मात्र है, बल्कि यह नारितत्व के सम्मान का एक मंच है। यह मल्टी स्टेज प्रतियोगिता है।
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी सुद्धोवाला में एक्टिविटी की जाएगी, जिसमें हिस्सा लेने वाली युवतियां के पास प्रीलिम राउंड्स में मौका मिल सकता है। विभिन्न चरणों के ऑडिशन के बाद चुनी हुई प्रतिभागियों को ग्रूमिंग सेशन के जरिये ग्रूम किया जाएगा। जहां उन्हें मॉडलिंग जगत, स्टेज अपीयरेंस, रैंप वॉक, मेकअप आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। जोश और मस्ती से भरी इस सौंदर्य प्रतियोगिता में सभी के लिए कुछ न कुछ खास है।
‘मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस’ के ग्रैंड फिनाले में ढेरों आकर्षक इनामों के साथ-साथ विजेता को प्रख्यात फिल्म एकाडमी से एक्टिंग सीखने का मौका भी मिलेगा।
डाबर आंवला मिस नार्थ इंडिया के पॉवर्ड बाय पार्टनर है कैच साल्ट्स एंड स्पाइसेज व होंडा तथा ड्राइव इन पार्टनर हैं डैट्सन और ऑनलाइन पार्टनर है अमर उजाला डॉट कॉम।
अगर आप ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो देर मत कीजिये, आप भी देश के इस जाने-माने ब्यूटी कॉन्टेस्ट का हिस्सा बन सकती हैं। वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। बस लॉग ऑन करें डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मिस नॉर्थ इंडिया.को.इन और बन जाइये इस खूबसूरत सफर का हिस्सा।
अधिक जानकारी के लिए 8395876410 पर भी संपर्क कर सकते हैं।