फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

-- पंज प्यारों की अगुवाई में हुई शुरू, शेरगढ़, गन्ना सेंटर मार्ग पर हुआ स्वागत

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को संत रविदास गुरुद्वारा जाखन शेरगढ़ की ओर से प्रकाश पर्व के मौके पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा प्रारंभ हुई जोकि विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली। शेरगढ़, गन्ना सेंटर मार्ग आदि कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया। बैंड बाजों और वाद्य यंत्रों की धुनों पर शोभायात्रा क्षेत्र परिक्रमा कर गुरुद्वारे पहुंची। रागी जत्था भाई सज्जन सिंह बुल्लावाला ने संत की शिक्षाओं और आदर्शों का बखान किया। कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

गतका पार्टी बाबा अजीत सिंह एकेडमी हरर्बटपुर ने सिख युद्ध कला कौशल का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में गुरुद्वारा डोईवाला प्रधान हरपाल सिंह सैनी, पूर्व प्रधान गुरदीप सिंह, माजरी ग्रांट के पूर्व प्रधान राजकुमार, जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह , प्रताप सिंह, जीवनवाला सुंदरदास, जसपाल सिंह, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, रणवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप सिंह और पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें