फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल ब्रांड की 280 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल ब्रांड की 280 पेटी शराब पकड़ी
विज्ञापन

-- कन्नौज से देवप्रयाग ले जाया जा रहा था अंग्रेजी शराब का जखीरा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश/देहरादून। यूपी के कन्नौज से तस्करी कर देवप्रयाग ले जाया जा रहा अंग्रेजी शराब का जखीरा कोतवाली पुलिस ने ऋषिकेश में पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार बाईपास रोड से पकड़े गए ट्रक से पुलिस ने अरुणाचल ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 280 पेटी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार अपराह्न ढाई बजे मुखबिर से सूचना मिली कि हरिद्वार बाईपास रोड पर तहसील चौक के समीप शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक खड़ा है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक और चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ट्रक की तलाशी में पुलिस को अरुणाचल ब्रांड की 280 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी चालक की पहचान धर्मवीर पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कुठला वीरपुर, कन्नौज, यूपी के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि धर्मवीर शराब की खेप कन्नौज से लेकर देवप्रयाग के लिए जा रहा था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती, कांस्टेबल देवेंद्र चौधरी, नवनीन नेगी, शशिकांत, आजाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें