घाट। जंगल से भटक कर आबादी क्षेत्र में घुसे एक घुरड़ पर हमला कर कुत्तों ने मार डाला। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घुरड़ के शव का पोस्टमार्टम कर जला दिया।
शुक्रवार को देेर शाम फाली गांव के समीप जंगल से भटक कर घुरड़ का बच्चा आबादी क्षेत्र में आ गया। यहां पालतू कुत्तों ने घुरड़ पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही घुरड़ ने दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने मृत घुरड़ के शव कोे पशु चिकित्सालय घाट में पोस्टमार्टम कर शव को जला दिया है।