फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिविर में 120 छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने छात्रों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेलाकुई स्थित द ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने शिविर में 120 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने छात्रों को शारीरिक स्वच्छता, स्वस्थ दिनचर्या और पौष्टिक खानपान के बारे में जागरूक किया।
थापा रोड स्थित द ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में सुबह 11 बजे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। सेलासिटी पॉलीक्लिनिक एंड फार्मेसी के प्रबंधक डॉ. सुलभ कुड़ियाल और डॉ. नैना पुरी ने छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने छात्रों की कान, नाक, कान, गले आदि की जांच की। उनसे स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी पूछा। डॉ. सुलभ कुड़ियाल ने छात्रों को स्वस्थ खानपान और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नैना पुरी ने छात्रों को दांतों की नियमित सफाई और देखभाल के बारे में बताया। विद्यालय के प्रबंधक कर्नल मनोहर प्रसाद ने अमर उजाला फाउंडेशन और सेलासिटी पॉलीक्लिनिक एंड फार्मेसी के चिकित्सकों की टीम का आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रधानाचार्य निधि लखेड़ा, गरिमा, सविता गिरी, मुबीन, अनूप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें