फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल के लिए खुदे गड्ढे ने बुझाया घर का चिराग

Tue, 11 Mar 2014 01:51 PM IST
अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रामपुर में हैंडपंप लगाने के लिए वन ग्राम पटरानी में खोदे जा रहा बोरवेल एक परिवार के चिराग के लिए काल बन गया।
विज्ञापन


करीब 18 फुट खुद चुके इस बोरवेल के पास खेल रहा इसी परिवार का 12 वर्षीय बालक अचानक जा गिरा। जब तक लोगों को हादसे का पता चलता बच्चे की मौत हो चुकी थी।

3 घंटे बाद निकली लाश
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव बाहर निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हैंडपंप के लिए मालधनचौड़ चौकी के अंतर्गत वन ग्राम पटरानी नंबर दो निवासी जानकी देवी के घर के पास बोरवेल खोदने का काम चल रहा था। सोमवार को 18 फीट खोदने के बाद मजदूर दोपहर करीब एक बजे खाना खाने चले गए।

दम घुटने से हुई मौत
इसी बीच, जानकी का 12 वर्षीय पुत्र अंकुर खेलते समय अचानक बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। गिरते ही कच्ची दीवारों के किनारों की मिट्टी भी उसके ऊपर जा गिरी और दम घुटने से अंकुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में  ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंच गए थे।

इस बीच, एसडीएम एसएस जंगपांगी ने भी मौके पर पहुंचकर जेसीबी मंगवाकर गड्ढे को चौड़ा करवाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अंकुर का शव बाहर निकाला जा सका। मासूम बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें