फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल के लिए पहली बार 12 खिलाड़ी देंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के 12 दिव्यांग फुटबाल खिलाड़ी केरल में ट्रायल देंगे। यह पहली बार है, जब इतनी अधिक संख्या में खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इनमें छह पुरुष और छह महिला खिलाड़ी शामिल हैं। ट्रायल से ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


ये सभी खिलाड़ी राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में कोच नरेश सिंह नयाल की देखरेख में फुटबाल की बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला ब्लाइंड फुटबाल खिलाड़ियों में दीक्षा पटेल और तनुजा परमार को पहली बार यह मौका मिला है। हाल ही में अहमदाबाद गुजरात में संपन्न हुए लीग में उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है। दीक्षा आदर्श विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा हैं और तनुजा ने अभी-अभी संस्थान से डीएड की पढ़ाई पूरी की है। जबकि चयनित शेफाली रावत, अक्षरा राणा, शीतल कुमारी और गोलकीपर श्रद्धा यादव पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। पुरुष वर्ग के लिए शिवम सिंह नेगी, सोवेंद्र भंडारी, साहिल, आकाश सिंह, तुषार कुमार और गोलकीपर आदित्य सजवाण का चयन किया गया है। आदित्य दूसरी बार राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लेंगे। अन्य सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड व देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
कहा कि यह पहली बार है, जब संस्थान से राष्ट्रीय कैंप में सबसे अधिक 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ट्रायल और चयन प्रक्रिया 14 से 16 अगस्त तक केरल के कोच्चि में पूरी होगी। जिनका चयन होगा, वह महिला खिलाड़ी दो से 12 अक्तूबर तक आईबीएसए विमेन वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। जबकि पुरुष खिलाड़ी केरल में होने वाले दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें