आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय में शनिवार को आठवां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विवि के 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। जबकि पीएचडी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 665 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। समारोह में वोल्वो ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष कमल बाली ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा, उपाधि प्राप्त छात्र समाज और राष्ट्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगेे।
कार्यक्रम में प्रिंस सनजोत दत्त, दीक्षा कुमारी, गुनाश्री कदबोइना, सलोनी अग्रवाल, रिया जोशी, निधि पंवार, आयुषी चौहान, पूजा, जयश्री भदौरिया, अरविंद बिष्ट, श्रीजू दुआ व सार्थक बलूनी को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। जबकि गार्गी सभरवाल, ऐश्वर्या चौधरी और साक्षी तिवारी को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। इस मौके पर रतन टाटा महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी (आरटीएमएसएसयू) की संस्थापक कुलपति डॉ. अपूर्वा पालकर, विवि के कुलपति डॉ. अनिल सुब्बाराव पायला, उपकुलपति प्रो. संतोष कुमार, कुलसचिव कर्नल प्रणव कुमार समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।