फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वस्थ शरीर ही जीवन की पूंजी’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को स्वस्थ रहने के तौर तरीके बताए गए।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रविवार को इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मेहूंवाला स्थित जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में डॉक्टर केपीएस चौहान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धन से बढ़कर स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए। हमारा स्वास्थ्य ही हमारे जीवन की पूंजी है। व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक भोजन में प्राकृतिक भोज्य पदार्थ, ताजे फल, ताजी हरी सब्जियां, दालें आदि का उपयोग करना चाहिए। सिंथेटिक और पेय पदार्थों में जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। संगोष्ठी में डॉ. एनएस टाकुली, डॉ. मुकेश चौहान, डॉ. कमलेश खंडूरी, डॉ. कैलाश बार्थवाल, डॉ. आदर्श शर्मा, डॉ. गोपीकृष्ण, डॉ. सीपी रतूड़ी, डॉ. एसके द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिशा सोशल संस्था की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में प्रभात डंडियाल ने कहा कि आज हम स्वास्थ्य दिवस तो मना रहे हैं, लेकिन इस दिवस को मनाने की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब, आम आदमी स्वस्थ रहे। सुशील ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने पर जोर दिया। संगोष्ठी में सतीश कुमार, नवीन गोर्साईं, प्रदीप कुकरेती, सुनील बडोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें