फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में सेना भर्ती के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड में सेना भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। तीन से 17 जून के बीच भर्ती कार्यालय लैंसडौन की ओर से कोटद्वार में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून के युवा शामिल हो सकते हैं।
भर्ती रैली सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग, सोल्जर क्लर्क और सोल्जर ट्रेड्समैन पदों के लिए होगी। भर्ती के लिए 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद 19 मई से सभी अभ्यर्थियों को ई-मेल से एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे। भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं पास के लिए मौका
सोल्जर जनरल ड्यूटी और सोल्जर जनरल ड्यूटी (आईडीजी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष 6 महीने से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। सोल्जर टेक्निकल और सोल्जर टेक्निकल (एविएशन) के पदों के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष 6 महीने से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंगलिश में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। सोल्जर नर्सिंग के पदों के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष 6 महीने सेे 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंगलिश में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। सोल्जर क्लर्क के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष 6 महीने से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आवेदक का किसी भी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। सोल्जर ट्रेड्समैन के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष 6 महीने से 23 वर्ष के बीचे होनी चाहिए। 10वीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

रैली के दौरान यह प्रमाणपत्र लाने जरूरी
भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, उनकी दो प्रमाणित प्रतियां साथ ले जानी होंगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड ले जाना होगा। डोमिसाइल, कास्ट सर्टिफिकेट, रिलीजन सर्टिफिकेट, स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, अविवाहित होने का प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज के 20 फोटो ले जाने होंगे। इसके अलावा बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड और आधार नंबर देना अनिवार्य है।

यहां करें भर्ती रैली का आवेदन : http://www.joinindianarmy.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें