फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के ऑनलाइन भुगतान पर पाएं 10 रुपये की छूट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए तेल कंपनियां रसोई गैस सिलिंडर का ऑनलाइन भुगतान करने पर दस रुपये की छूट दे रही हैं। यह स्कीम एक मार्च से चलाई जा रही है। अब तेल कंपनियां इस छूट को बढ़ाकर 15 रुपये देने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के विभिन्न स्कीमें चला रही है। ऐसे में तेल कंपनियां भी ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए प्रति सिलिंडर भुगतान पर 10 रुपये की छूट दे रही हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियों ने यह व्यवस्था गत एक मार्च से की है। साथ ही गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को इस संबंध में जागरूक करें।

आईओसी के उप महाप्रबंधक प्रभात कुमार वर्मा की मानें तो इस स्कीम से पेटीएम कंपनी को जोड़ने की भी बात चल रही है। यदि वार्ता सफल रही तो ऑनलाइन भुगतान करने पर प्रति सिलिंडर 15 रुपये की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें