फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून वारियर्स को डीएलसीसी ने 154 रनों से हराया -72वीं जिला क्रिकेट लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर में चल रही 72वीं जिला लीग में शनिवार को डीएलसीसी और दून वारियर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें डीएलसीसी ने दून वारियर्स को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर डीएलसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.3 ओवर में पूरे विकेट खोकर 224 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज रितिक ने 79 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। विपिन ने 37, एस पंत ने 25, अनुराग ने 26 व गौरव ने 20 रनों का योगदान दिया। दून वारियर के गेंदबाज सूरज और पंकज ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून वारियर की पूरी टीम 70 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला 154 रनों से हार गई। टीम के लिए राजीव ने 14, सूरज ने 11 व जसप्रीत ने 10 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज नहीं चल सके। 21 रन अतिरिक्त बने। डीएलसीसी की ओर से विपिन ने चार और अंकित व एस. पंत ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें