फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राफेल मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस भवन पर भाजपाइयों के साथ विवाद के बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेसी फिर से उग्र हो गए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय से घंटाघर तक रैली निकाली। इसके बाद एस्ले हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से आने वाले दिनों में सड़कों पर संघर्ष व जेल जाने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
बुधवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में भाजपाइयों ने हंगामा किया था। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई थी। जिसके बाद कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का निर्णय लिया था। जिसके तहत दून में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए एस्लेहॉल चौक से गांधी पार्क, घंटाघर पहुंचे। फिर वापस लौटते हुए एस्लेहाल चौक पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के संरक्षण में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। भाजपा के पदाधिकारी और पुलिस के अधिकारी उन्हें धमकी दे रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वह सर्वोच्च न्यायालय तक जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर भाजपाइयों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक मनोज रावत, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, आरपी रतूड़ी, शिवा वर्मा, संजय भट्ट, गरिमा दसौनी, संजय किशोर, नीनू सहगल, विक्रम रावत, रोबिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
---
पुलिस और युवा कांग्रेसियों के बीच हुई धक्कामुक्की
देहरादून। एस्लेहाल पर प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा महानगर कार्यालय की ओर जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिक्रेडिंग पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेसियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। जिसके चलते कई कांग्रेसी नेताओं के कपड़े भी फट गए। वहीं, कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पहुंचकर युवा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यालय चलने के लिए कहा। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

--
पुलिस को कांग्रेस भवन में हमला करने वाले भाजपाइयों को रोकना चाहिए था, लेकिन वह उल्टा हमें धमका रहे थे। हमला करने वालों पर एफआईआर दर्ज नहीं होती तो हम न्यायालय तो जाएंगे ही सड़क पर भी उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। पुलिस मुख्यालय से 300 मीटर की दूरी पर हमला होता है, पुलिस अधिकारी बोलते हैं हमें जानकारी नहीं है।
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें