फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 फीसदी से अधिक छात्र उपस्थिति वाले स्कूलों के गुरुजी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित ‘उड़ान’ कार्यक्रम के तहत वर्ष 2017-18 में छात्र-छात्राओं की 95 फीसदी से अधिक उपस्थिति वालेे स्कूलोें के गुरुजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विकासखंडवार स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा।
इस क्रम में समग्र शिक्षा अभियान की अपर राज्य परियोजना निदेशक वंदना गर्ब्याल ने सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों से विकासखंडवार स्कूलों का ब्योरा मांगा है। उन्होंने बीते पांच साल में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उन्नति, छात्र-छात्राओं की 95 फीसदी से अधिक उपस्थिति का ब्योरा जुटाने को कहा है। साथ ही विभागीय स्तर पर इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व गुरुजनों को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूलों व हाईस्कूलों के साथ ही इंटर कॉलेजों में छात्र-छात्राआें की कम उपस्थिति बड़ी समस्या है। स्कूलों में छात्र-छात्राआें की उपस्थिति कम न हो इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों व शिक्षा विभाग के जरिए मिड डे मील समेत तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके बावजूद स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब केंद्र सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के जरिए ‘उड़ान’ कार्यक्रम के तहत स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत करना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें