फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ जोन एथलेटिक्स में उतराखंड ने जीते 57 पदक -12 स्वर्ण सहित 45 पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ जोन एथलेटिक्स में उत्तराखंड ने जीते 57 पदक
विज्ञापन

-12 स्वर्ण सहित 45 पदक जीते
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। 30वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स मीट में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण सहित 45 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता छह व सात अक्तूबर तक रोहतक में हुई थी।
विज्ञापन

बालक वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने पांच स्वर्ण 14 रजत व चार कांस्य पदक जीते हैं। बालक अंडर-14 वर्ग में सिद्धार्थ नेगी ने शॉटपुट, अंडर-16 वर्ग में सूरज यादव ने 800 मीटर दौड़, अंडर-18 वर्ग में मोनू सिंह ने 3000 मीटर दौड़, राकेश रोशन ने ट्रिपल जंप और अंडर-20 वर्ग में पंकज गड़िया ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। बालिका वर्ग में उत्तराखंड की टीम सात स्वर्ण, सात रजत व आठ कांस्य पदक जीतने में सफल रही। अंडर-14 वर्ग में आंचल भंडारी ने लांग जंप, अंडर-16 वर्ग में मानसी नेगी ने 3 किमी वॉक रेस, अंडर-18 वर्ग में अंकिता ध्यानी ने 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़, गौरी ने 400 व 800 मीटर दौड़ और अंडर-20 वर्ग में अंकिता ने 10 किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि टीम के प्रदर्शन में कोच लोकेश कुमार, जगजीत सिंह व महेशी के अलावा मैनेजर प्रवीन पुरोहित व पवन कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें